प्लेन में बम की धमकी से मचा हड़कंप, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

 प्लेन में बम की धमकी से मचा हड़कंप, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बम होने की सूचना पर उसे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। पुलिस के अनुसार विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बम निरोधक दस्ता, दमकल गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों एवं विमान की गहन तलाशी ली गई।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद से वाराणसी आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में मिले एक कागज के टुकड़े पर लिखा था कि विमान में बम रखा है और किसी भी वक्त फट सकता है।
सुरक्षा कारणों से लैंडिंग
उन्होंने बताया कि इस पर चालक दल के सदस्यों ने वायु यातायात नियंत्रण कक्ष को सूचित किया, जिसके बाद वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षा कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उन्होंने बताया कि विमान को पूर्वी छोर पर रोक कर रखा गया और यात्रियों को नीचे उतारा गया।