ईरान में विरोध प्रदर्शन के बीच परमाणु युद्ध की तैयारी
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- January 31, 2026
- 0
- 50
- 1 minute read
तेहरान। ईरान में इन दिनों से सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच अब ऐसा लग रहा है कि ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है। हाल ही में जारी उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इस्राइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं।
दोनों साइट्स पर नुकसान पहुंचे भवनों पर छतें बनाई गई हैं, जिससे यह छुपाया जा रहा है कि वहां क्या काम चल रहा है। मामले में विशेषज्ञों का मानना है कि ये छतें किसी भी बचे हुए परमाणु या अन्य महत्वपूर्ण सामग्री को देखने से रोकने के लिए बनाई गई हैं। तस्वीरों से ऐसा लगता है कि ईरान बचे हुए संसाधनों की जांच और उन्हें सुरक्षित करने का काम कर रहा है, न कि साइट्स की पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
बमबारी में नष्ट किया था नतांज
बता दें कि नतांज साइट में मुख्य इमारत पायलट फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट को इस्राइल ने जून में पहले ही बमबारी में नष्ट कर दिया था। इसके बाद अमेरिकी हमलों ने भूमिगत सुविधाओं को भी काफी नुकसान पहुंचाया। अब उपग्रह तस्वीरें दिखाती हैं कि दिसंबर में वहां नई छत बनाई गई। हालांकि साइट का बिजली व्यवस्था अब भी नष्ट है।