UGC पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी की सड़कों पर छात्र
नई दिल्ली। UGC पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी की सड़कों पर छात्र उतर आए हैं। छात्र सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे हैं। यूजीसी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र विरोध प्रदर्शन में उतर आए हैं। जानकारी के अनुसार, अब SC, ST और OBC वर्ग से जुड़े छात्र सड़कों पर उतरकर फैसले के खिलाफ नाराज़गी जता रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि UGC से जुड़ा यह फैसला उनके अधिकारों और शैक्षणिक भविष्य पर सीधे प्रभाव डालता है। गौरतलब है कि फैसले से पहले लगातार जनरल कैटेगरी के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद विरोध की अगुवाई आरक्षित वर्ग के छात्रों ने संभाल ली है।
प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने हालात पर करीबी नजर रखी हुई है।
विशेषज्ञों और छात्रों के अनुसार अब यह देखना बाकी है कि सरकार या विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र मांगों पर किसी तरह का पुनर्विचार करेगा या आंदोलन और तेज़ होगा।
