इंडिया एनर्जी वीक 2026 में ग्रीन हाइड्रोजन स्कूटी ने खींचा ध्यान, इंडियन ऑयल पवेलियन बना खास
गोवा -भारतीय ऊर्जा सप्ताह 2026 में गोवा का माहौल इस बार भविष्य की ऊर्जा से जगमगा उठा है। ओएनजीसी एटीआई परिसर में आयोजित इस भव्य आयोजन में इंडियन ऑयल का पवेलियन ग्रीन एनर्जी और सतत परिवहन की सोच का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।
पवेलियन में प्रदर्शित ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली स्कूटी ने आगंतुकों का खास ध्यान खींचा। यह स्कूटी स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार तकनीक का उदाहरण है, जो शहरी मोबिलिटी की दिशा बदलने का संकेत देती है।
इंडियन ऑयल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी के नेतृत्व में कंपनी स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को ज़मीनी हकीकत में बदलने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। पवेलियन में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि किस तरह नवाचार और क्लीन एनर्जी मिलकर भारत के परिवहन क्षेत्र के अगले अध्याय को आकार दे रहे हैं।

ग्रीन हाइड्रोजन स्कूटी न केवल शून्य उत्सर्जन का संदेश देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आने वाले समय में रोज़मर्रा की यात्रा कितनी स्वच्छ, स्मार्ट और टिकाऊ हो सकती है। साहनी के विज़न के अनुरूप, इंडियन ऑयल का यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत और हरित भारत की सोच को और मजबूती प्रदान करता है।
इंडिया एनर्जी वीक 2026 में इंडियन ऑयल का पवेलियन ग्रीन एनर्जी की असीम संभावनाओं को देखने और समझने का ऐसा मंच बन गया है, जहाँ भविष्य की मोबिलिटी आज की हकीकत बनकर सामने खड़ी नज़र आती है।
