नोएडा पुलिस ने लग्जरी कारों से टायर-बैट्री चुराने वाला गिरोह पकड़ा, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 दबोचे
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- January 30, 2026
- 0
- 48
- 1 minute read
नोएडा। औद्योगिक क्षेत्रों और पॉश सेक्टरों में खड़ी लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाने वाले शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह का थाना सेक्टर-39 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो लग्जरी वाहनों से पलक झपकते ही टायर और बैट्री चोरी कर लेते थे। पकड़े गए इन शातिरों के खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों में 31 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
थाना सेक्टर-39 प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोम बाजार कट के पास घेराबंदी कर विशाल शर्मा उर्फ ढोला, विशाल त्यागी उर्फ अक्कू और उपेंद्र पाठक को दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों के 6 टायर मय रिम, 2 बैट्री, भारी कटर, जैक और अन्य औजार बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल होने वाली वैगनआर कार और अवैध हथियार (दो तमंचे व एक चाकू) भी जब्त किए गए हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि वे सेक्टरों और बाजारों में खड़ी कीमती गाड़ियों को अपना निशाना बनाते थे। चोरी किए गए टायरों और बैट्री को ये बदमाश दिल्ली के कबाड़ी और मैकेनिकों को औने-पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और दिल्ली स्थित खरीददारों के नेटवर्क को खंगाल रही है।