सोना और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 24हजार कम हुए दाम

 सोना और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 24हजार कम हुए दाम
नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का भाव करीब 24,000 रुपये टूट गया, जबकि सोना लगभग 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। लगातार रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और बाजार में करेक्शन के कारण दोनों कीमती धातुओं के दाम गिरे।
सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमतों में देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 24,000 रुपये तक टूट गया और 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 23,993 रुपये गिरकर 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। कारोबार के अंत में इसका भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का लाइफ टाइम हाई स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था, जहां से एक ही दिन में करीब 44,148 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली।
वहीं सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना खुलते ही करीब 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार, हालिया रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में करेक्शन देखने को मिला।