मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आ सकती हैं दिल्ली! अंतरिम बजट पेश करने की तारीख टली
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- January 27, 2026
- 0
- 56
- 1 minute read
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच नयी दिल्ली जाने वाली हैं।
उनका यह दौरा ऐसे समय है जब टीएमसी मौजूदा एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विरोध कर रही है। इस वजह से राज्य का अंतरिम बजट पेश करने की तारीख भी 5 फरवरी तक टाल दी गई है।
294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के अंतरिम बजट सत्र का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है। बता दें कि राज्य में लगभग तीन महीने बाद चुनाव होने हैं। अब यह सत्र 31 जनवरी के बजाय 3 फरवरी को शुरू होगा। वोट-ऑन-अकाउंट बजट, जिसे पहले 2 फरवरी को पेश किया जाना था। अब 5 फरवरी को पेश किया जाएगा।
ममता बनर्जी दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर एसआईआर के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की रणनीति बना सकती हैं। टीएमसी का आरोप है कि चुनाव आयोग, भाजपा के साथ मिलकर, असली मतदाताओं के नाम हटाने और फर्जी नाम जोड़ने की कोशिश कर रहा है। पार्टी इसे 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहती है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता से मुलाकात की
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब बंगाल में चुनाव प्रस्तावित हैं और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यरोप का दौर जारी है। यादव अपनी पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव के साथ निजी दौरे पर कोलकाता में हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यादव दोपहर करीब 1:40 बजे राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अधिकारी के मुताबिक, यह एक शिष्टाचार मुलाकात है। दोनों नेता मुख्यमंत्री के कक्ष में चर्चा कर रहे हैं।