दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, नोएडा के 4 लोगों की मौत

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, नोएडा के 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली। राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में नोएडा के चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में अर्टिगा कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हुई। जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर के बाद ट्रक कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस राहत कार्य में जुटी है।
भीषण हादसा आज सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौत हो गई। जबकि, पांचवा युवक घायल हो गया है।
पापड़दा थाना इलाके के आलूदा इलाके के पास ये हादसा हुआ। हादसे का शिकार अर्टिगा कार हरियाणा नंबर की थी। घायल युवक ने पुलिस को बताया- टक्कर के बाद ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटते हुए ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही पापड़दा और नांगल राजावतान थाना पुलिस मौके पर पहुंची।