• July 17, 2026

गणतंत्र दिवस परेड के बाद लोगों के बीच पीएम मोदी, किया अभिवादन

 गणतंत्र दिवस परेड के बाद लोगों के बीच पीएम मोदी, किया अभिवादन

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड में भारत की संस्कृति की झांकियों से लेकर सैन्य ताकत तक नजर आईं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष की तरह अपनी वेशभूषा से सबका ध्यान आकर्षित किया।

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्य अतिथि द्वय- यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर हुई परेड में दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को देखा। वहीं, गणतंत्र दिवस की परेड समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कर्तव्य पथ पर बनी दर्शक दीर्घा में मौजूद आगंतुकों का अभिवादन किया। पीएम मोदी अपने पहले कार्यकाल से ही इश परंपरा को निभाया है।

प्रधानमंत्री ने अपने काफिले को पीछे छोड़ पैदल ही आगे बढ़कर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी काफी दूर तक पैदल चलते हुए भीड़ का अभिवादन करते रहे। जब पीएम मोदी लोगों का अभिवादन कर रहे थे तो उनका स्वागत ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ किया गया। इस दौरान लोगों का जोश देखने लायक था।

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने एक आकर्षक पारंपरिक पोशाक पहने नजर आए। पीएम मोदी ने गहरे लाल, सरसों के पीले और हरे रंग की छटाओं से सजी राजस्थानी शैली की पगड़ी पहनी। गौरतलब है कि दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों की नजरें महज परेड पर नहीं होती हैं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के पहनावे पर भी होती है।