नारी शक्ति की मिसाल बनी नौसेना झांकी, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के हाथ रही कमान

 नारी शक्ति की मिसाल बनी नौसेना झांकी, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के हाथ रही कमान

नई दिल्ली। आज 26 जनवरी के मौके पर कर्तव्य पथ पर नौसेना की झांकी में आईएनएस विक्रांत दिखाया गया। तो वहीं लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिल.ना के नारी शक्ति की मिसाल पेश करते हुए झांकी का नेतृत्व किया।

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में भारतीय सैन्य बलों ने कर्तव्य पथ पर दमदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड महिलाओं को समर्पित रही। एक ओर जहां सीआरपीएफ की पुरुष मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व एक महिला अधिकारी ने किया तो वहीं नौसेना की झांकी में भी महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी ताकत की झलक देखने को मिली। नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के मुताबिक, गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में नेवल टेबल्यू महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और स्वदेशी जहाज निर्माण दिखा।

कर्तव्य पथ पर नौसेना की झांकी में आईएनएस विक्रांत दिखाया गया। तो वहीं लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिल.ना के नारी शक्ति की मिसाल पेश करते हुए झांकी का नेतृत्व किया।

इसके पहले दिलना के और रूपा ए उस समय चर्चा में आईं थी,जब पीएम मोदी ने मन की बात में नविका सागर परिक्रमा जैसी समुद्री महायात्रा का जिक्र किया था। दिलना ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि ये उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं रही, बल्कि देश की प्रेरणा बन गई है। आइए जानते हैं कौन हैं लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के? क्या है गणतंत्र दिवस परेड में लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना की भूमिका।

26 जनवरी परेड और नेवल टेबल्यू का संदेश

26 जनवरी परेड का नेवल टेबल्यू तीन बड़े संदेश देगा, जिसकी आवाज दिलना जैसी अधिकारी हैं। नौसेना में महिलाएं अब भूमिका नहीं, नेतृत्व निभा रही हैं। पुरुष और महिला, दोनों के लिए एक जैसे मानक रहे। भारत में बने युद्धपोत, आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति बनकर उभरा है।

जानिए कौन हैं लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना?

लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना (Lt Cdr Dilna K) भारतीय नौसेना की एक महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने देश और विश्व स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।