गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब के सरहिंद में लाइन पर धमाका, एक अधिकारी घायल
- राष्ट्रीय
Political Trust
- January 24, 2026
- 0
- 42
- 1 minute read
चंडीगढ़। पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन की एक आउटर लाइन पर शुक्रवार रात करीब नाै बजे धमाका हुआ। देर रात करीब 11 बजे इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई।
गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेल लाइन पर धमाका हुआ है। शुक्रवार रात करीब नाै बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन की एक आउटर लाइन पर इंजन के गुजरने के दाैरान धमाका हुआ। देर रात करीब 11 बजे इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। हमले में एक लोको पायलट के घायल होने की भी सूचना है। जीआरपी ने इस संदर्भ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच के दौरान पुलिस पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं ताकि फॉरेंसिक जांच के बाद यह मालूम किया जा सके कि यह धमाका किसी आतंकी साजिश का हिस्सा था या नहीं। रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह भी माैके पर पहुंचे हैं।
पुलिस का यह भी मानना है कि यह धमाका इंजन में ही किसी तकनीकी खराबी के चलते भी हो सकता है। रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ इस बात की जांच भी कर रहे हैं। इस धमाके से इंजन के शीशे टूट गए हैं जबकि ट्रैक को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस जांच जारी है क्योंकि गणतंत्र दिवस नजदीक है और सुरक्षा एजेंसियों ने किसी बड़ी घटना का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके चलते पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है।