उज्जैन में भड़का विवाद, बस में लगाई आग
- मध्य प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- January 23, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
उज्जैन। उज्जैन के तराना में आज शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। मारपीट-पथराव हुआ और एक बस में आग लगा दी गई। हालात संभालने एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे, भारी पुलिस बल तैनात है।
उज्जैन के तराना में सांप्रदायिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात तनावपूर्ण हालात के बाद शुक्रवार दोपहर एक बार फिर स्थिति बिगड़ गई। बस स्टैंड इलाके में पथराव हो गया और एक बस आग के हवाले कर दी गई। भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने उपद्रवियों पर बीएनएस की धारा 163 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
बस स्टैंड क्षेत्र में बवाल बस में लगाई
शुक्रवार दोपहर को जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यह समझ रहे थे कि पूरा मामला शांत है तभी तकिया मोहल्ला क्षेत्र बस स्टैंड में 50 से 60 लोगों ने जमकर बवाल मचाया। इस दौरान मारपीट और पथराव किए जाने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि ये लोग धर्म विशेष के बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि क्षेत्र में दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जिसे तो पुलिस ने रोक दिया, लेकिन इसी बीच किसी व्यक्ति ने यहां खड़ी एक बस में आग लगा दी। बस में आग लगाए जाने की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची वैसे ही क्षेत्र में फिर स्थिति बिगड़ गई।
थाने का घेराव
बताया जाता है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि एक फरार आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द पकड़े। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उनकी मांग आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की भी है। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस ने बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है।