भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिन की शुरूआत मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की

 भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिन की शुरूआत मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिन की शुरूआत पूजा अर्चना के साथ की है। उन्होंने आज सुबह सबसे पहले कनॉट प्लेस इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने वाले हैं।भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रार्थना की। नितिन नबीन 26 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने और अब 45 वर्ष की उम्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी पदोन्नति भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है, क्योंकि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। शांत स्वभाव वाले नवीन को इस साल अप्रैल में तमिलनाडु, केरल और असम सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की कमान संभालनी है।