तृणमूल सांसद सौगत रॉय बीमार,अस्पताल में भर्ती

 तृणमूल सांसद सौगत रॉय बीमार,अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को बताया कि उन्होंने रविवार रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस अगस्त में रॉय  80 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने रविवार रात यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, “उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। पिछले साल जुलाई में, दमदम लोकसभा सीट से सांसद सौगत रॉय को मधुमेह से संबंधित जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, जून में सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अप्रैल में जब वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अरियादाहा में एक कार्यक्रम में जा रहे थे, तब वह बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उनकी छाती में पेसमेकर लगाया गया। पिछले साल मार्च में संसद सत्र के दौरान भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। बार-बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बावजूद, वरिष्ठ सांसद संसद के हालिया शीतकालीन सत्र में उपस्थित रहे।