विश्व हिंदी दिवस-2026 पर गेल में पुस्तक प्रदर्शनी एवं राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

 विश्व हिंदी दिवस-2026 पर गेल में पुस्तक प्रदर्शनी एवं राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

New Delhi -हिन्दी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस-2026 के अवसर पर गेल (इंडिया) लिमिटेड के निगमित कार्यालय में कार्मिकों के लिए पुस्तक प्रदर्शनी एवं राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर किया गया।
इस अवसर पर आर. के. जैन, निदेशक (वित्त), दीपक गुप्ता, निदेशक (परियोजना), आयुष गुप्ता, निदेशक (मानव संसाधन), संजय कुमार, निदेशक (विपणन) तथा रजनेश सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकाशकों एवं रचनाकारों की पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें कार्मिकों ने अपनी रुचि के अनुसार प्राप्त किया। साथ ही कार्मिकों को राजभाषा बुकमार्क का वितरण भी किया गया, जिसमें विशेष रूप से राजभाषा अधिनियम, 1963 की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों का उल्लेख किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्मिकों के लिए राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदी भाषा के प्रति अपनी जागरूकता एवं रुचि का परिचय दिया।