X ने अश्लील कंटेंट मामले में गलती मानी, बंद किए 600 से अधिक अकाउंट
नई दिल्ली। ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री को लेकर केंद्र सरकार की सख्ती के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपनी गलती मानी है। इसी के साथ कंपनी ने कहा है कि वह भारतीय कानून का पालन करेगा। साथ ही एक्स ने 600 से अधिक अकाउंट डिलीट कर दिए गए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ ने अपनी गलती मानी है और कहा है कि वह भारतीय कानून का पालन करेगा। इसी के साथ करीब 3,500 कंटेंट ब्लॉक किए गए और 600 से अधिक अकाउंट डिलीट कर दिए गए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार अब X अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने की अनुमित नहीं देगा।
दरअसल, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री को रोकने के लिए उपायों और भविष्य की योजना के बारे में और जानकारी मांगी थी। एक्स ने विस्तृत जवाब भेजा, लेकिन इसमें कुछ अहम जानकारी शामिल नहीं थी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि ग्रोक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट का महिला की यौन और अशील तस्वीरें बनाने में इस्तेमाल रोकने के लिए कार्रवाई की जाए।
