हुगली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, टीएमसी नेता सहित दो गिरफ्तार
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 10, 2026
- 0
- 48
- 1 minute read
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक सुनसान फैक्टरी में ले जाकर नाबालिग से सामूहिक दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक टीएमसी का युवा नेता बताया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बंगाल से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब हुगली जिले में एक सुनसान फैक्टरी में किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार (10 जनवरी) को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सुनसान फैक्टरी में नाबालिग से हैवानियत
जानकारी के मुताबिक नाबालिग, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है, वो गुरुवार शाम (08 जनवरी) को अपने एक दोस्त के साथ बंद पड़ी हिंदमोटर फैक्टरी परिसर में गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिसर के अंदर नाबालिग के साथ शारीरिक दुराचार किया। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, और मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।