• July 17, 2026

सीबीआई ने एथलीट सचिन पोसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

 सीबीआई ने एथलीट सचिन पोसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
नई दिल्ली। सीबीआई ने एथलीट सचिन पोसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सचिन पोसवाल पर आरोप है कि उसने प्रतिबंध से बचने के लिए फर्जी आधार कार्ड और झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अलग-अलग यूनिक आईडी बनाईं और फिर उन आईडी से विभिन्न खेल आयोजनों में हिस्सा लिया। आरोप है कि सचिन पोसवाल ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को धोखा दिया, ताकि वह उन पर लगे चार साल के बैन से बच सके। एफआईआर में कहा गया है, ‘सचिन पोसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (धोखाधड़ी), 336 (जालसाजी) और 340 के तहत एक रेगुलर केस दर्ज किया गया है। यह मामला जांच एजेंसी की स्पेशल क्राइम यूनिट को सौंप दिया गया है।