आज जुमे की नमाज के लिए कड़े इंतजाम, अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- January 9, 2026
- 0
- 40
- 1 minute read
नई दिल्ली। जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आसपास भी बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात रहेंगी।
जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने पूरी पुरानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आसपास भी बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात रहेंगी। इधर, मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण पूरी तरह साफ होने तक एरिया को बंद ही रखा जाएगा। इस दौरान पूरे इलाके में तनाव पूर्ण शांति रही।
दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास पूरे एरिया की घेराबंदी कर पुलिस ने किसी भी आम व्यक्ति को आने नहीं दिया गया है। करीब 500 मीटर एरिया में लगभग कर्फ्यू जैसे हालात रहे। खुद मध्य रेंज के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा और अतिरिक्त आयुक्त निधिन वल्सन मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर पूरे एरिया की बैरिकेडिंग की हुई है। फिलहाल आसफ अली रोड और रणजीत सिंह मार्ग पर तुर्कमान गेट जाने वाली सड़क को बंद किया हुआ है।
कर्फ्यू जैसे हालात देखकर बृहस्पतिवार को भी लोग दहशत में दिखे। इन लोगों ने मीडिया से बात करने से परहेज किया। कुछ लोगों ने बिना नाम बताए नगर निगम की कार्रवाई को गलत बताया। लोगों का कहना था कि पुलिस भी उपद्रव करने वालों के नाम पर एरिया से लड़कों को उठाकर ले जा रही है। एरिया के लोगों ने दावा किया है कि पुलिस ने अब तक 50 लोगों को उठाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किसी भी बेकसूर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।