बंगाल में ईडी के छापेमारी के बाद टीएमसी सांसदों ने गृहमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया

 बंगाल में ईडी के छापेमारी के बाद टीएमसी सांसदों ने गृहमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया
नई दिल्ली/कोलकाता। टीएमसी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां चुनाव से पहले पार्टी के रणनीतिक दस्तावेजों तथा डेटा को हाथ लगाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमाया गया है। पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई चुनाव वर्ष में राजनीतिक दबाव पैदा करने की साजिश का हिस्सा है। दिल्ली समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसमें टीएमसी नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय की I‑PAC के खिलाफ छापेमारी का विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर कड़ी टिप्पणियां कीं।
बंगाल में ममता की रैली आज
ममता बनर्जी ने आज कोलकाता में एक बड़ी रैली की घोषणा की है, जिसमें वे खुद नेतृत्व करेंगी। रैली का उद्देश्य केंद्रीय एजेंसियों की I‑PAC के खिलाफ कार्यवाही तथा उनके खिलाफ उठ रहे राजनीतिक आरोपों के विरोध के रूप में देखा जा रहा है।
सांसद डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा हिरासत में
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद रेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया। यह कार्रवाई तब हुई जब दोनों सांसद केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा ‘हम भाजपा को हराएंगे। पूरा देश देख रहा है कि दिल्ली पुलिस एक चुने हुए सांसद के साथ कैसा व्यवहार कर रही है।’ वहीं सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी कहा ‘आप देख रहे हैं कि यहां सांसदों के साथ क्या हो रहा है।