मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में शहीद दिवस के मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने 2007 के किसान आंदोलन को याद किया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2007 में नंदीग्राम में किसान आंदोलन हुआ था, जिसमें कई लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उन्हीं की याद में हर साल यहां शहीद दिवस मनाया जाता है। सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि इस मौके पर 31 शहीद परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने एक बार फिर आवाज उठाई है और मांग की है कि इस बार जनता के लिए असली बदलाव होना चाहिए।