भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल के अंतिम दर्शन करने को बरेली से फरीदपुर तक भीड़

 भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल के अंतिम दर्शन करने को बरेली से फरीदपुर तक भीड़
बरेली। बरेली में दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई। सीएम योगी समेत मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग पहुंचे।
बरेली में दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे शक्तिनगर कॉलोनी स्थित उनके आवास से निकली। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्रियों ने बरेली पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री योगी यहां करीब 15 मिनट तक रुके। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उनके निधन से हर वर्ग में शौक है। शनिवार को उनके आवास पर हजारों लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
बरेली के शक्तिनगर स्थित आवास पर दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटकर फरीदपुर के लिए रवाना किया गया। बरेली स्थित आवास से जैसे ही विधायक की अंतिम यात्रा निकाली गई तो लोग भावुक हो गए। उनके आंसू छलक आए।
वाहन में रखकर दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर फरीदपुर ले जाया गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए बरेली से फरीदपुर तक लोगों को हुजूम उमड़ा। नकटिया, नरियावल आदि जगहों पर मौजूद लोगों ने वाहन रुकवाकर विधायक को श्रद्धांजलि दी।