योर मनी, योर राइट’ अभियान : 3 महीने में 4,200 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड राशि लौटाई

 योर मनी, योर राइट’ अभियान : 3 महीने में 4,200 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड राशि लौटाई

नई दिल्ली। राष्ट्रव्यापी अभियान ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ का सफलतापूर्वक समापन किया है। इस अभियान के तहत देशभर के नागरिकों को उनकी वर्षों से लंबित अनक्लेम्ड संपत्तियां वापस दिलाई गईं। अभियान के दौरान करीब 4,200 करोड़ रुपये की राशि सही हकदारों को सौंपी गई।

अभियान की शुरुआत और उद्देश्य

यह अभियान 4 अक्टूबर 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना था जिनकी बैंक जमा, बीमा राशि, म्यूचुअल फंड या पेंशन जैसी वित्तीय संपत्तियां लंबे समय से बिना दावा किए पड़ी थीं।

अभियान को Awareness (जागरूकता), Access (पहुंच) और Action (कार्रवाई) यानी 3A मॉडल के तहत संचालित किया गया।

देशव्यापी कवरेज और चरणबद्ध कार्यान्वयन

‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान को 10 चरणों में देश के 748 जिलों में लागू किया गया। हर जिले में विशेष कैंप लगाए गए, जहां नागरिकों को उनकी अनक्लेम्ड राशि के बारे में जानकारी दी गई और दावा प्रक्रिया में सीधी मदद की गई।

वित्तीय नियामकों के बीच मजबूत समन्वय

इस अभियान की सफलता का सबसे बड़ा कारण प्रमुख वित्तीय नियामकों के बीच बेहतर समन्वय रहा। इनमें शामिल थे।