नए साल का उत्साह : मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
नई दिल्ली। नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में भक्ति और उत्साह से भरा रहा। लोग पार्टी और जश्न की जगह मंदिरों का रुख किए। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करने के लिए उत्सुक दिखा। ठंड के बावजूद आस्था का यह जोश देखते ही बनता था।
दिल्ली से मुंबई और उज्जैन से वाराणसी तक कतार
नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में भक्ति और उत्साह से भरा रहा। लोग पार्टी और जश्न की जगह मंदिरों का रुख किए। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करने के लिए उत्सुक दिखा। ठंड के बावजूद आस्था का यह जोश देखते ही बनता था। लोग परिवार के साथ आए, प्रार्थना की और आने वाले साल के लिए सुख-समृद्धि की कामना किए। दिल्ली से मुंबई और उज्जैन से वाराणसी तक, हर जगह मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। उज्जैन के अलावा ओंकारेश्वर, ओरछा, मैहर, नलखेड़ा, देवास में भी मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिली।
दिल्ली के मंदिरों में भक्तों की भीड़
दिल्ली में झंडेवालान मंदिर और कालकाजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। झंडेवालान मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोग लाइन में खड़े होकर इंतजार करते दिखे हैं। इसी तरह कालकाजी मंदिर में भी भक्तों ने देवी के सामने सिर झुकाकर नए साल की खुशियां मांगी है। लोधी रोड स्थित साई बाबा मंदिर में भी सुबह की आरती में काफी लोग शामिल हुए।
मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर रहा केंद्र
मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नए साल के पहले दिन हजारों श्रद्धालु जुटे। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लोग रात से ही लाइन लगाने लगे थे। मंदिर ट्रस्ट ने विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भीड़ को संभाला जा सके। सुबह की पहली आरती में शामिल होने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया, घंटियां बजाईं और मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।
उज्जैन में महाकालेश्वर की भस्म आरती
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती का नजारा अद्भुत दिखा। लाखों भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जुटे। भस्म आरती के दौरान मंदिर में पूरा वातावरण भक्ति से भर गया। लोग दूर से आए हैं, ताकि नए साल की शुरुआत महाकाल के चरणों में करें। मंदिर प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की थी।
वाराणसी में काशी विश्वनाथ की मंगला आरती
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भी सुबह की मंगला आरती में भक्तों की भारी भीड़ है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लोग घंटों इंतजार करते रहे। आसपास के घाटों पर भी गंगा आरती हुई, जहां लोग नए साल की शुभकामनाएं देते दिखे।
महिला क्रिकेट टीम ने किए महाकाल के दर्शन
मध्यप्रदेश में नए साल के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सुबह 9 बजे तक करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। विश्वकप विजेता महिला क्रिकेट टीम की सदस्य भी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंची। इससे पहले 2025 की विदाई और 2026 के वेलकम के लिए रात में ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर हो या उज्जैन, पचमढ़ी, मांडू। देर रात तक पूरा प्रदेश जश्न में डूबा रहा। रात ठीक 12 बजे हैप्पी न्यू ईयर गूंज उठा।
