साल 2026 में कैसा रहेगा आपका राशिफल, जानिए यहां

 साल 2026 में कैसा रहेगा आपका राशिफल, जानिए यहां

नई दिल्ली। आज साल 2025 का आखिरी दिन है। गुरुवार 01 जनवरी से नए वर्ष 2026 शुरू होगा। साल 2025 जहां सभी के लिए कुछ यादगार लम्हों को समेटे था तो वहीं कुछ इच्छाएं भी अधूरी रही होंगी। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल होगा कि आने वाला नया साल करियर, कारोबार, धन, तरक्की, रिश्तों और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा?

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना लाभ और उन्नति कारक रहने वाला है। इस महीने आपको परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। महीने की शुरुआत में सावधानीपूर्वक कार्य करें, कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना कुछ कठिनाइयाँ लेकर आएगा। आपके कई कार्य ऐसे होंगे जो बनते-बनते रुक जाएंगे। आपके जो रिश्तेदार हैं, उनसे अनबन हो सकती है, लेकिन महीने के अंत में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी और महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सकारात्मक रहने की संभावना है। पहले से सोचे-समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल रहेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिला-जुला रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक विलंब होने के योग दिखाई दे रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने कार्यों में किसी दूसरे के बहकावे में आने से बचें।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियाँ समाप्त होंगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में हँसी-खुशी का वातावरण बनेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर व्यवहार करें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना लाभ और उन्नति का महीना रहने वाला है। आपके कार्यों में महीने की शुरुआत में थोड़ी परेशानियाँ आ सकती हैं, लेकिन योजनाबद्ध और बुद्धिमानी से कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मानसिक परेशानियां और सुख में कमी ला सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं होने की संभावना रहेगी। भूमि से संबंधित किसी भी कार्य में हाथ न डालें। महीने के अंत में पूर्व में किए गए परिश्रम का फल प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। आप शीघ्र निर्णय लेने में सफल होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें और खाने-पीने में संयम रखें। पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ की संभावना रहेगी।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सुख और उन्नति कारक रहेगा। हालांकि महीने के अंत में जीवनसाथी के साथ मतभेद उभरने की संभावना है, जिसका दांपत्य सुख पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपके मित्रों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना शुरुआत की अपेक्षा अंत में अधिक लाभप्रद रहेगा। संघर्ष के साथ सिद्धि अवश्य ही प्राप्त होगी। किसी पर अधिक विश्वास न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गैस, अपच, पीलिया आदि रोगों के प्रति सावधानी रखें। अपने मित्रों से अच्छे संबंध बनाए रखने से आपको लाभ होगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिला-जुला रहने वाला रहेगा। कुछ कठिनाइयों और संघर्षों के बाद महीने के अंत में आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और सफलता की दृष्टि से यह महीना शुभ रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान दें।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको लाभ तो प्राप्त होगा, लेकिन साथ ही आपका खर्च भी बढ़ सकता है। संघर्ष के साथ कार्य सिद्ध होंगे। विवाद वाली स्थितियों से बचें। महीने के अंत में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबी दूरी की यात्राएं सावधानीपूर्वक करें।