प्रेमानंद महाराज के पोस्ट को 2 घंटे में मिले साढ़े नौ लाख से अधिक लाइक

 प्रेमानंद महाराज के पोस्ट को 2 घंटे में मिले साढ़े नौ लाख से अधिक लाइक

मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट भजन मार्ग पर इस वीडियो को शुक्रवार सुबह शेयर किया गया है।

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संत यमुना के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। उनके आसपास पक्षियों की उड़ान इस कदर है कि मानों कोई उत्सव हो रहा है। ये वीडियो लोगों द्वारा खूब वायरल किया जा रहा है।

संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट भजन मार्ग पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। आलम ये है कि इसे अपलोड करने के महज दो घंटे में ही साढ़े नौ लाख लोगों ने लाइक किया है। ये सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

खूब आ रहे कॉमेंट्स

इस वीडियो को लाइक किया जा रहा है, इसके साथ ही कमेंट भी कई सारे आ रहे हैं। राधे-राधे के साथ कमेंट बॉक्स में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।