ब्रेकिंग : कोर्ट में पेशी पर जा रहे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर हमला

 ब्रेकिंग : कोर्ट में पेशी पर जा रहे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर हमला

रूडकी। पश्चिमी यूपी के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में विनय त्यागी को भी गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। रुड़की उप कारागार से लक्सर कोर्ट में पेशी पर ले जाए जा रहे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर दिनदहाड़े हमला हो गया। लक्सर फ्लाईओवर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस अभिरक्षा में चल रहे वाहन पर अचानक फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात में हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को स्पेशल वन से पुलिस टीम ने रुड़की जेल से लक्सर न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान लक्सर फ्लाईओवर के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने बाइक से पहुंचकर पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में घायल विनय त्यागी और दोनों पुलिस कांस्टेबलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सर कैबिनेट की ब्रीफिंग हुई थी उससे जुड़ी कोई न्यूज़ हो तो प्लीज शेयर कीजिएगा