अमित शाह और भागवत अंडमान-निकोबार में एक साथ

 अमित शाह और भागवत अंडमान-निकोबार में एक साथ

नई दिल्ली। ‘सरसंघ चालक’ मोहन भागवत और गृहमंत्री अमित शाह आज अंडमान निकोबार में एक साथ होंगे। ‘सरसंघ चालक’ मोहन भागवत का यह पहला अंडमान-निकोबार दौरा है। जबकि अमित शाह का अंडमान निकोबार का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह जनवरी 2023 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाने के लिए गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हैं। दोनों आज शुक्रवार को यहां पर मंच भी साझा करेंगे। इन 2 के अलावा कई अन्य दिग्गज हस्तियां भी होंगी। शाह और भागवत आज वीर सावरकर की कविता ‘सागर प्राण तलमलाला’ की 116वीं सालगिरह मनाने के लिए खास कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही सावरकर की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

सावरकर की मशहूर कविता ‘सागर प्राण तलमाला’ (मुझे मेरी मातृभूमि पर वापस ले चलो, ओ समुद्र, मेरी आत्मा तड़प रही है) के लिखे जाने के 115 साल पूरे हो गए और 116वीं सालगिरह मनाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने यह कविता साल 1909 में लिखी थी। उन्होंने यह गीत अपनी मातृभूमि की याद में लिखा था जब वह की कुख्यात सेलुलर जेल में बंद थे।