आज नौवें दिन भी इंडिगो का संकट, हजारों यात्री परेशान; दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट का हाल बेहाल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- December 10, 2025
- 0
- 42
- 1 minute read
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो भारी संकट से जूझ रही है। मार्केट कैप में 21,000 करोड़ रुपये की गिरावट के बीच नौवें दिन भी हालत नहीं सुधरे। दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन और लंबी देरी से यात्री घंटों फंसे हुए हैं। कई उड़ानों के अचानक रद्द होने और जानकारी न मिलने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
एयरलाइन इंडिगो इस समय अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। रोजाना लगभग 2300 फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली और घरेलू एविएशन मार्केट में 60% से भी अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इस एयरलाइन का मार्केट कैप मौजूदा संकट के बाद करीब 21,000 करोड़ रुपये तक घट चुका है। ऐसे में आज इस संकट के नौवें दिन भी यात्रियों की परेशानी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। देश के तीन बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई पर इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के कारण यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
ताजा अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिली तस्वीरों में दिखाई देता है कि बड़ी संख्या में यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। कई उड़ानें अचानक रद्द होने या लंबे समय तक विलंब से चलने के कारण लोग एयरपोर्ट पर ही बैठकर इंतजार करने को मजबूर हैं। कुछ यात्रियों ने खाने–पीने और जानकारी न मिलने की शिकायत भी की है।