इंडिगो की आज 500 फ्लाइट आज रद्द, 10 एयरपोर्ट पर अफसर तैनात
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- December 9, 2025
- 0
- 37
- 1 minute read
नई दिल्ली। इंडिगो संकट के आठवें दिन देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर 500 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया है। इससे पहले विमानन मंत्री नायडू ने कहा कि इंडिगो के लिए मार्गों की संख्या घटाई जाएगी और किसी अन्य एयरलाइन को सौंपी जाएगी। यह उसके लिए एक दंड की तरह होगा।
इंडिगो का परिचालन संकट आठवें दिन भी जारी है। एयरलाइन ने मंगलवार को बंगलूरू और हैदराबाद से लगभग 180 उड़ानें रद्द की हैं। वहीं देशभर में 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि इंडिगो मंगलवार को हैदराबाद के लिए 58 उड़ानें संचालित नहीं कर रही है। इनमें 14 आगमन और 44 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बंगलूरू हवाई अड्डे से रद्द उड़ानों की संख्या 121 है, जिनमें 58 आगमन और 63 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं।
इस बीच, मौजूदा शीतकालीन समय सारणी में इंडिगो कुछ मार्गों को अन्य घरेलू एयरलाइंस के हाथों खो सकती है। विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि सरकार निश्चित रूप से इंडिगो के स्लॉट कम करेगी।
एयरलाइन प्रतिदिन 90 से अधिक घरेलू और 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से 2,200 से अधिक उड़ानें संचालित करती है। नायडू ने सोमवार को कहा, हम निश्चित रूप से इंडिगो की (शीतकालीन) समय सारणी में जो मार्ग हैं, उनकी संख्या कम करेंगे। इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। यह एयरलाइन के लिए एक तरह का दंड होगा क्योंकि वे उन (कम किए गए) मार्गों पर उड़ान नहीं भर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि समय सारणी से इंडिगो के जो मार्ग कम किए जाएंगे, उन्हें अन्य एयरलाइंस को दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब एयरलाइन उन्हें संचालित करने की क्षमता दिखाएगी, तो उन्हें इंडिगो को वापस दे दिया जाएगा। गुरुग्राम स्थित यह एयरलाइन भारत के कुल घरेलू यातायात का 65 फीसदी से अधिक हिस्सा संभालती है। एयरलाइन ने सोमवार को केवल छह मेट्रो हवाई अड्डों से 560 से अधिक उड़ानें रद्द की थीं।