ग्रीस में नाव पलटने से 18 की मौत, लाश की तलाश में जुटे बचाव दल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- December 7, 2025
- 0
- 36
- 1 minute read
नई दिल्ली। भूमध्य सागर पार करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की एक नाव ग्रीस के क्रीट द्वीप के दक्षिण में डूब गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार यह नाव एक रबर की बनायी हवा वाली बोट थी, जो समुद्र में उलट गई। घटना स्थल से गुजर रहे एक तुर्की व्यापारी जहाज ने आधी डूबी हुई नाव को देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। इस दौरान दो लोगों को पानी से जीवित बाहर निकाल लिया गया। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ग्रीस, मध्य-पूर्व, अफ्रीका और एशिया से संघर्ष और गरीबी से भाग रहे प्रवासियों के लिए यूरोपीय संघ में प्रवेश का प्रमुख मार्ग माना जाता है। अधिकारियों ने अभी तक यह पता नहीं लगाया है कि नाव कहां से आई थी। यूरोपीय सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स का एक जहाज और एक विमान, एक ग्रीक तटरक्षक हेलीकॉप्टर और तीन व्यापारी जहाज खोज अभियान में भाग ले रहे हैं।
