पीएम मोदी किसी के दबाव में आने वाले नहीं’: पुतिन
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- December 5, 2025
- 0
- 46
- 1 minute read
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि वे दबाव में आने वाले नेताओं में से नहीं हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक इंटरव्यू में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुला समर्थन किया। दरअसल, पुतिन से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका टैरिफ लगाकर भारत पर दबाव डाल रहा है, तो पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दबाव में आने वालों में से नहीं हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कि यह टिप्पणी गुरुवार को भारत यात्रा से ठीक पहले आई है। इंटरव्यू में उनसे दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता और भारत-रूस संबंधों के बारे में उनके विचार पूछे गए।
इंटरव्यू के दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया ने भारत के दृढ़ रुख को देखा है। भारत को अपने नेतृत्व पर गर्व हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-रूस के बीच करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा द्विपक्षीय लेन-देन सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।