देश की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर की ओर, GDP $3.9 लाख करोड़ के पार

 देश की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर की ओर, GDP $3.9 लाख करोड़ के पार
देश की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर की ओर, GDP $3.9 लाख करोड़ के पार
नई दिल्ली। भारत इस वित्त वर्ष में 4 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनने की ओर है। ये जानकारी मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने देते हुए बताया कि मार्च 2025 की समाप्ति पर सकल घरेलू उत्पाद 3.9 लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार कर गया था।
नागेश्वरन ने आईवीसीए ग्रीन रिटर्न समिट 2025 में मुख्य संबोधन देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में काफी हद तक 4 लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार कर रही है। हम मार्च, 2025 के अंत में 3.9 लाख करोड़ डॉलर पर थे और भूराजनीतिक स्थिति बेहद उथल पुथल की स्थिति में है। इसमें बेहद अनियमितता है। आर्थिक वृद्धि न केवल समृद्धि के लिए जरूर है बल्कि वैश्विक परिदृश्य में हमारी स्थिति व प्रभाव को बनाए रखने के लिए भी बहुत महत्त्वपूर्ण शर्त है।’ आर्थिक वृद्धि पर्यावरणीय व पारिस्थितिक स्थिरता के लिए आवश्यक शर्त है।