इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट की राख के बादल से कई विमान कंपनियों की उड़ानें रद्द
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- November 26, 2025
- 0
- 39
- 1 minute read
नई दिल्ली। इथियोपिया के अफार रिफ्ट में हेली गुब्बी ज्वालामुखी 10 हजार से अधिक साल में पहली बार रविवार को फटा। जिससे 45 हजार फुट के दायरे में घनी राख का गुबार फैल गया।
इथियोपिया में ज्वालामुखी के राख के गुबार का असर भारतीय हवाई क्षेत्र तक दिख रहा है। जिसके चलते आज कई उड़ानों को रद्द करना पड़ी हैं। साथ ही कुछ उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया जबकि कुछ में देरी हुई। मगर सरकार ने आश्वस्त किया है कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। सरकार ने कहा है कि हवाई यातयात नियंत्रकों, मौसम विभाग, विमानन कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार को 13 उड़नों को रद्द कर दिया जिसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल हैं। उसने कहा है कि उन विमानों की एहतियाती जांच की गई है जो ज्वालामुखी की राख से प्रभावित क्षेत्रों में उड़े थे। अकासा ने भी कहा कि उसने पश्चिम एशिया के लिए अपनी कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो की एक उड़ान को अहमदाबाद मोड़ना पड़ा था।
विमानन कंपनी के एक सूत्र ने कहा कि राख के बादल के पूर्व की ओर बहने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर मंगलवार को शाम 6 बजे तक 7 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं थी और 12 उड़ानों में देरी हुई। आज बुधवार को कई उड़ानें रद्द की गई हैं।
नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि देश भर में उड़ानों का संचालन सही तरीके से जारी है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। इथियोपिया के अफार रिफ्ट में हेली गुब्बी ज्वालामुखी 10 हजार से अधिक वर्षों में पहली बार रविवार को फट पड़ा। जिससे 45 हजार फुट तक घना राख का गुबार फैल गया। राख का बादल 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया और ये भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया।
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उसने कई उड़ानें रद्द कर दीं। विमानन कंपनी ने कहा कि उसकी ग्राउंड टीम पूरे नेटवर्क पर यात्रियों को अपडेट कर रही है और उन्हें ठहरने की व्यवस्था सहित तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। एयर इंडिया ने कहा कि वह वैकल्पिक यात्रा की जल्द से जल्द व्यवस्था करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।