लखीमपुर खीरी में नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत, चालक गंभीर
- राष्ट्रीय
Political Trust
- November 26, 2025
- 0
- 46
- 1 minute read
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में एक कार बेकाबू होकर नदी में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा मंगलवार आधी रात के बाद हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले स्थित शारदा सायफन के पास देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से वापस लौट रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा सायफन में जा गिरी, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में बचा लिया गया। हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ।
पढ़ुआ थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के मुताबिक, कार में सवार जितेंद्र पुत्र विपिन बिहारी निवासी घाघरा बैराज, घनश्याम पुत्र बल्लू निवासी घाघरा बैराज, लालजी पुत्र मेवा लाल निवासी सीशियन पुरवा, अजीमुल्ला पुत्र अज्ञात निवासी गिरजापुरी, सुरेंद्र पुत्र विशुसोखा निवासी रामवृक्ष पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच, लखीमपुर से शादी निपटाकर कार से बहराइच जनपद की तरफ वापस जा रहे थे। रास्ते में शारदा सायफन के पास चालक को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आने से वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधे सायफन में जा गिरा।