नीतीश कुमार दसवीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, इनको बनाया मंत्री

 नीतीश कुमार दसवीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, इनको बनाया मंत्री
पटना। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना पहुंचे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह मंच पर हैं। नीतीश कुमार, एनडीए के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गृह मंत्री का स्वागत किया। इधर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी गीतों से मंच पर समा बांध दिया है। दोनों ‘हां हम बिहारी गा रहे’ हैं।
राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है।