बिहार में एनडीए की महाविजय पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का बयान

 बिहार में एनडीए की महाविजय पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का बयान

नई दिल्ली -बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने चौतरफा विकास को चुना है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं ने बेहतर भविष्य के लिए एनडीए को समर्थन दिया, वहीं शिक्षित और मेहनतकश युवाओं ने ‘दसवीं फेल’ विपक्ष को नकार कर विकास के पक्ष में मतदान किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए ने प्रभावी चुनाव प्रचार किया और नितिश कुमार, चिराग पासवान सहित सभी सहयोगी दलों ने इस जीत को महाविजय में बदलने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि बिहार जैसे चाणक्य की धरती पर अमित शाह ने एक बार फिर संगठनात्मक कौशल का परिचय दिया है और एनडीए के ढांचे को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा बिहार संगठन को मिली नई ऊर्जा को भी उन्होंने सराहा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार एनडीए नेतृत्व और दिल्ली भाजपा के उन सभी सांसदों, विधायकों, नेताओं और पूर्वांचल मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई दी जो बिहार चुनाव में अभियान और सहयोग के लिए वहां पहुंचे थे।