गृहमंत्री अमित शाह बोले,’यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले बिहारवासी की जीत’
- बिहार राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- November 14, 2025
- 0
- 226
- 1 minute read
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे अब स्पष्ट हो चुके हैं। रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल गया है और महागठबंधन बहुमत से आंकड़े से बहुत दूर है। रुझानों से उत्साहित भाजपा ने कहा है कि जनता ने तेजस्वी यादव को नकार दिया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ये विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। बिहार ने महागठबंधन को नकार दिया है।
रुझानों से भाजपा नेताओं में खुशी
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव के रुझानों पर कहा कि ‘बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है। जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है, पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है। तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।’
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी का नेतृत्व है, जो जेल और बेल, भ्रष्टाचार, जगंलराज, लूट के प्रतीक है। बिहार की जनता ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया है…और इधर नेतृत्व है पीएम मोदी और नीतीश कुमार का। युवाओं ने इनके कार्य नहीं देखे लेकिन बुजुर्गों ने इनके कार्य देखें हैं और ये जीत उसकी है।’
चंद्रबाबू नायडू बोले- जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा कि ‘बिहार चुनाव के रुझान बताते हैं कि लोग नरेंद्र मोदी के साथ हैं। जनता का जितना विश्वास प्रधानमंत्री मोदी में है, उतना किसी अन्य नेता में नहीं।’
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव के रुझानों पर कहा, ‘ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।’
‘यह बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है’
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, ‘हमें इसे (रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।’