पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के अलावा पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बिहार के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है।
जमिजोरम की डाम्पा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ. आर लालथंगलियाना आगे चल रहे हैं। वहीं जोराम पीपल्स मूवमेंट के उम्मीदवार वनलालसेलेवा दूसरे नंबर पर हैं। जम्मू कश्मीर की बडगाम सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद अल मोसावी आगे चल रहे हैं। वहीं पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा के आगा सैयद मोहसिन मोसावी पांचवें स्थान पर हैं।
सुबह 9.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीएन ने 159 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं महागठबधंन भी ज्यादा पीछे नहीं है और 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जन सुराज पार्टी तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।