एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने “सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के साथ मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025
नई दिल्ली –एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन किया, जिसमें संगठन में पारदर्शिता, निष्ठा और नैतिक आचरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई इस वर्ष की थीम “सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी” ने भ्रष्टाचार मुक्त, जवाबदेह और जिम्मेदार कार्य संस्कृति के निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया
सप्ताहभर के दौरान सतर्कता प्रभाग द्वारा कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया गया निबंध लेखन, नारा निर्माण, तात्कालिक भाषण, ऑनलाइन क्विज, आईगॉट (Integrated Government Online Training) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन कोर्स, तथा चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिससे कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्य में सतर्कता के महत्व पर विचार करने का अवसर मिला इसके अलावा एनबीसीसी कर्मचारियों के बच्चों के लिए विशेष चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ताकि कम उम्र से ही ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के मूल्य विकसित किए जा सकें
सप्ताह का समापन एनबीसीसी कार्यालय, नौरोजी नगर, नई दिल्ली में आयोजित समापन सत्र के साथ हुआ जिसमें अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपी महादेवस्वामी, मुख्य सतर्कता अधिकारी ऋतु पांडे, निदेशक (प्रोजेक्ट) सलीम अहमद, निदेशक (वाणिज्यिक) डॉ सुमन कुमार और निदेशक (वित्त) अंजीव कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए ताकि उनकी सृजनात्मकता, सहभागिता और मुख्य विषय की समझ को सम्मानित किया जा सके संगठन के विभिन्न कार्यालयों से अधिकारी और कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे और पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड नैतिक प्रशासन के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए सतर्क, जिम्मेदार और भ्रष्टाचार-मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए अपने मूल्यों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है
