लाल किले के पास कार में बम धमाका, 8 लोगों की मौत, 10 घायल

 लाल किले के पास कार में बम धमाका, 8 लोगों की मौत, 10 घायल
नई दिल्ली। राजधानी के  चांदनी चौक के लाला किले के पास सोमवार की देर शाम एक कार में धमाका होने की जानकारी मिली है। धमाके के कारण आसपास खड़ी अन्य तीन कारों में भी आग लग गई। हादसा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए धमाके में वाहनों के परखच्चे उड़ गए है। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और 10 से अधिक घायल है।
सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी जांच में जुट गई है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र को सील कर मामले की जांच में जुट गई है। आग बुझाने और किसी भी तरह के और नुकसान से बचाने के लिए दमकल की टीम सक्रिय है। अधिकारी फिलहाल धमाके के कारणों का पता लगाने में लगे हैं। राजधानी में अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस और सुरक्षा अधिकारी वाहनों की तलाशी लेने में जुटे है।