बनारस से खजुराहो छह दिन चलेगी वंदे भारत, 11 से संचालन शुरू; ये है शेड्यूल
- उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- November 10, 2025
- 0
- 39
- 1 minute read
वाराणसी। Banaras Khajuraho Vande Bharat Express बनारस से खजुराहो वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन यानी रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलेगी।
बनारस से खजुराहो जाने वाली जिस वंदे भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरी झंडी दिखाई थी उसका नियमित संचालन मंगलवार 11 नवंबर से होगा। ट्रेन बृहस्पतिवार को नहीं जाएगी। सुबह 5:15 बजे रवाना होने वाली ट्रेन आठ घंटे में खजुराहो पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टापेज कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं रहेगा। यानी बनारस स्टेशन से ही ट्रेन मिलेगी। ट्रेन का नंबर तीसरी बार बदला गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से पहली बार सेमी हाईस्पीड ट्रेन का संचालन होगा। 8 कोच वाली वंदे भारत सुबह 5:15 बजे रवाना होगी और दोपहर बाद 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:20 बजे खजुराहो से चलेगी और रात 11:15 बजे बनारस रेलवे स्टेशन से आएगी। ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे की है लेकिन इसे पूर्व मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल के लोको पायलट चलाएंगे।