चक्रवात मोंथा की दस्तक, स्कूल बंद, ट्रेन-फ्लाइट कैंसिल…
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- October 30, 2025
- 0
- 28
- 1 minute read
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंच गया है। जिसके चलते आसपास के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। सरकार ने एनडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं और निचले इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है। कई ट्रेनें और फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश की तटोों की ओर आगे बढ़ रहा है। मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच काकिनाड़ा के नजदीक ये तूफान समुद्री तटों से टकराएगा।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सुबह 9:30 बजे अपडेट में बताया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर मौजूद मोंथा पिछले छह घंटों में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में चला और गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
हवा की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा
यह उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में चलता रहेगा और रात में आंध्र तट पार कर गया। हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे रहेगी और इसके झोंके 110 किमी तक पहुंच सकते हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
एनडीआरएफ की तैनाती
सरकार ने पांच राज्यों आंध्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में 22 एनडीआरएफ टीमें तैनात की हैं। दक्षिण मध्य रेलवे और पूर्वी तट रेलवे ने अगले दो दिनों के लिए 100 से ज्यादा ट्रेनें रद कर दी हैं। इसके अलावा स्कूलों को भी बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। सभी निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। वहीं फ्लाइट पर भी मोंथा चक्रवात का असर पड़ा है। इस वजह से एहतियातन कई फ्लाइट्स रद कर दी गईं हैं।