CM ममता बनर्जी ने की काली पूजा, अवैध आतिशबाजी और उपद्रव के आरोप में 50 गिरफ्तार
- राष्ट्रीय
Political Trust
- October 21, 2025
- 1 minute read
कोलकाता। दीपावली पर आदिशक्ति भगवती दुर्गा के काली स्वरूप की पूजा की जाती है। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में काली पूजा का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काली पूजा के अवसर पर आयोजित अनुष्ठान में शिरकत की। सीएम ममता ने कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने आवास पर काली पूजा करने के साथ-साथ दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘हे मां, प्रकाश की देवी, अंधकार को मिटाओ और शांति का मार्ग प्रशस्त करो।’ मुख्यमंत्री ने स्वरचित गीत भी साझा किया। इस संगीतबद्ध रचना को प्रसिद्ध बंगाली गायिका श्रीराधा बंदोपाध्याय ने स्वर दिया है। सीएम ममता को ‘भोग’ (देवी को अर्पित किया जाने वाला पारंपरिक भोजन) पकाते भी देखा गया।
अवैध आतिशबाजी, उपद्रव के आरोप में 50 गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने सोमवार को काली पूजा की रात अवैध आतिशबाजी करने और उपद्रव करने के आरोप में 50 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार देर रात बताया, दिवाली की रात करीब 10 बजे तक 39 लोगों को उपद्रव के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न हिस्सों से अनुमत सीमा से अधिक पटाखे फोड़ने के आरोप में 11 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया।
बता दें कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से शहर की पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पर नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया है। अदालतों द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है।