सेना के जवान उग्रवादियों पर पड़े भारी, दो मजदूरों की अरुणाचल प्रदेश में बचाई जान

 सेना के जवान उग्रवादियों पर पड़े भारी, दो मजदूरों की अरुणाचल प्रदेश में बचाई जान
नई दिल्ली। सेना के जवान अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादियों पर भारी पड़े हैं। अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में असम राइफल्स टुकड़ी ने अभियान चलाकर दो मजदूरों को उग्रवादियों के कब्जे से आजाद कराया है। यह घटना 18 अक्टूबर को दादम सर्कल के लाहो गांव में हुई थी। जब उग्रवादियों ने निर्माण स्थल से दोनों मजदूरों का अपहरण कर लिया था।
सेना के इस अभियान में मजदूरों का अपहरण करने वाले उग्रवादियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सेना के जवानों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया हुआ है।
घटना 18 अक्टूबर को दादम सर्कल के लाहो गांव में हुई थी, जब उग्रवादियों ने निर्माण स्थल से दोनों मजदूरों का अपहरण कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद भारतीय सेना की असम राइफल्स की टुकड़ियों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने मजदूरों का पता लगाने और उग्रवादियों को पकड़ने के लिए नियानू के सामान्य क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जवानों को उग्रवादियों के बारे में कुछ क्लू भी मिले, जिस पर काम शुरू किया गया।