छोटी दिवाली पर आज बड़ा ग्रह परिवर्तन, गुरु के गोचर से बदलेगी किस्मत
- दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- October 19, 2025
- 0
- 79
- 1 minute read
नई दिल्ली। आज 19 अक्तूबर 2025 को गुरु का राशि परिवर्तन दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर होगा। यह गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला पर्व छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार छोटी दिवाली आज 19 अक्तूबर 2025, रविवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम का चौमुखा दीपक जलाया जाता है। इससे व्यक्ति को अकाल मृत्यु के संकट से मुक्ति मिलती है और घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है।
इस बार छोटी दिवाली के अवसर पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो इस दिन के शुभ प्रभाव को और बढ़ा देगा। दरअसल बृहस्पति ग्रह इसी दिन कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। दृक पंचांग के अनुसार गुरु का राशि परिवर्तन 19 अक्तूबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर होगा। यह गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानिए किन तीन भाग्यशाली राशियों पर इस दिन गुरु अपनी कृपा बरसाने वाले हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर शुभता लेकर आएगा। जो लोग विवाह या रिश्ते से जुड़ी रुकावटों का सामना कर रहे थे, उन्हें राहत मिलेगी। जीवन में कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है, जिससे परिवार में सुख और उमंग का माहौल बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को भी आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नई योजनाओं या निवेश के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। संतान से सुख और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर उन्नति, सम्मान और सफलता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या अनुकूल ट्रांसफर की संभावना है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा, खासकर वे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह अवधि अपने लक्ष्यों को हासिल करने और आत्मविकास के लिए उपयुक्त है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए छोटी दिवाली का दिन भाग्य उदय का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग कला, शिक्षा या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उपयोगी संपर्कों का लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।