अभिषेक हत्याकांड की आरोपी पूजा शकुन को पुलिस ने भेजा भेज
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- October 12, 2025
- 0
- 115
- 1 minute read
अलीगढ़। अलीगढ़ में बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में साजिश की मुख्य आरोपी 50 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय को शुक्रवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूजा ने पुलिस को पूछताछ में कुछ नहीं बताया। उसने पुलिस से कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है। वह अदालत में अधिवक्ता के जरिये बोलेगी।
पूजा शकुन पांडेय ने अपने अति करीबी अभिषेक गुप्ता की हत्या क्यों कराई? जब पुलिस द्वारा यह सवाल दागे गए तो पूजा शकुन जवाब देने के बजाय सिरे से मुकर गई। साफ कहा कि इस विषय में उसे कुछ नहीं कहना। उसने एक ही जवाब दिया कि वह अदालत में अधिवक्ता के जरिये बोलेगी।
पुलिस ने नामजदगी के आधार पर सबसे पहले पूजा के पति अशोक पांडेय को जेल भेजा था। जब शूटर पकड़े गए तो उनसे पूछताछ में उजागर हुआ कि हत्या पूजा शकुन व अशोक पांडेय ने कराई है। हालांकि वे हत्या का कारण नहीं बता पाए। मगर शूटर फराज के नंबर से हत्या से पहले पिछले एक माह में 23 बार अशोक के व 11 बार पूजा के नंबर पर कॉल का रिकार्ड मिला।
हत्या के तीन दिन पहले तक दोनों की शूटरों से बात होना मिला। फिर शूटरों द्वारा अभिषेक की रेकी करना, उसके शोरूम के सामने घटना वाले दिन पहुंचना। वहां से पीछा करना व हत्या कर नीवरी में घुसना ये सभी साक्ष्य मिले।