फिलीपींस में भूकंप, सुनामी की चेतावनी; इंडोनेशिया-पलाऊ तक खतरनाक लहरों का खतरा
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- October 10, 2025
- 1 minute read
नई दिल्ली। फिलीपींस में आज शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके लगे हैं। बताया है कि भूकंप की तीव्रता 7.6 रही। इसके बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। साथ ही नागरिकों को ऑफ्टरशॉक्स के लिए तैयार रहने को कहा है।
फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के तटीय क्षेत्र में स्थित दवाओ ओरियंटल प्रांत के मनय टाउन से 62 किलोमीटर दूर समुद्र में रहा। यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे फॉल्ट लाइन पर आया है।
संस्थान ने तटीय इलाकों, केंद्रीय और दक्षिण फिलीपींस में लोगों को तत्काल ऊंचाई पर स्थित जगहों या अंदरूनी क्षेत्रों में जाने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि इन झटकों के बाद फिलीपींस में अगले दो घंटों में तीन मीटर से ऊंची लहरें आ सकती हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया से पलाऊ तक भी ऊंची लहरें उठने का अनुमान है।
30 सितंबर को आए भूकंप में 74 लोगों की हुई थी मौत
गौरतलब है कि फिलीपींस में इसी साल 30 सितंबर को 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसमें कम से कम 74 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। सेबू प्रांत इस भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। यहां का बोगो शहर और इसके आसपास के कस्बों में भारी तबाही दर्ज हुई थी।