अयोध्या में सीएम-वित्तमंत्री ने किया संतों की प्रतिमा का अनावरण, बृहस्पति कुंड का लोकार्पण

 अयोध्या में सीएम-वित्तमंत्री ने किया संतों की प्रतिमा का अनावरण, बृहस्पति कुंड का लोकार्पण
लखनऊ। रामनगरी अयोध्या आज बुधवार को एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी है। बुधवार को यहां केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेढ़ी बाजार चौराहे स्थित बृहस्पति कुंड का भव्य लोकार्पण किया। इसी के साथ दोनों नेताओं ने दक्षिण भारतीय संतों की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
इन संतों की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण
लोकार्पण व अनावरण कार्यक्रम के बाद दक्षिण भारत से आये कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीएम योगी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जिन प्रतिमाओं का अनावरण किया उनमें संत पुरंदर दास, त्यागराज और अरुणाचल कवि की प्रतिमा है।
दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का अनावरण
रामनगरी अयोध्या आज फिर एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नगर में बने बृहस्पति कुंड का लोकार्पण करने के साथ ही परिसर में बनी दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का अनावरण कर दिया।
बृहस्पति कुंड पर दक्षिण भारत के तीन प्रख्यात संतों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। जिनका अनावरण केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया है। बृहस्पति कुंड रामनगरी के 108 पौराणिक स्थलों में से एक है इस कुंड की महत्ता विभिन्न शास्त्रों में बताई गई है।
विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
राम मंदिर परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें अयोध्या की परंपरा, भक्ति और दक्षिण भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या पहुंचीं। इस मौके पर यूपी सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम अब निषादराज चौराहा
इसके साथ ही टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदलकर निषादराज चौराहा कर दिया है। यहां निषादराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। इसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।