भारत ने ब्रिटेन के साथ दिखाई सैन्य ताकत, जानिए क्या है खास?
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- October 7, 2025
- 0
- 85
- 1 minute read
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना और ब्रिटिश रॉयल नेवी का अरब सागर में सैन्य अभ्यास जारी है। HMS प्रिंस ऑफ वेल्स के नेतृत्व में कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने भारत के स्वदेशी विमानवाहक INS विक्रांत के साथ पहली बार सैन्य अभ्यास किया है। अरब सागर में भारतीय नौसेना और ब्रिटिश रॉयल नेवी का सैन्य अभ्यास जारी है। ‘अभ्यास कोंकण-25’ रविवार 5 अक्टूबर को शुरू हुआ, जिसका आज तीसरा दिन है। दोनों देशों के बीच चल रहा ये सैन्य अभ्यास 12 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस बीच भारत में ब्रिटेन के रक्षा सलाहकार ने बताया कि अभ्यास कोंकण 2025 के दौरान भारतीय और ब्रिटिश कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का ऐतिहासिक रूप से जुड़ाव हुआ। अभ्यास की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पोस्ट में बताया कि अभ्यास कोंकण का उद्देश्य समुद्र में ब्रिटेन और भारतीय नौसेनाओं की संयुक्त समुद्री और हवाई क्षमताओं को बढ़ाना है।
INS विक्रांत के साथ पहली बार सैन्य अभ्यास
बता दें कि ब्रिटेन का विमानवाहक पोत HMS प्रिंस ऑफ वेल्स के नेतृत्व में कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने भारत के स्वदेशी विमानवाहक INS विक्रांत के साथ पहली बार सैन्य अभ्यास किया है। भारत में ब्रिटेन दूतावास के रक्षा सलाहकार के मुताबिक अभ्यास के बाद बेड़ा मुंबई और गोवा का दौरा करेगा।